मेरठ: मेरठ में पूर्व विधायक संगीत सोम के बयान पर विवाद, अधिवक्ताओं ने एसएसपी से की शिकायत
Meerut, Meerut | Apr 2, 2026 मेरठ में राजनीतिक बयानबाजी को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। सरधना विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर गांव में 30 मार्च को डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पूर्व विधायक संगीत सोम द्वारा दिए गए बयान के विरोध में गुरुवार को एक अधिवक्ताओ ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।