खगड़िया: जदयू जिला कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की स्मृति दिवस मनायी गई,नेताओं दी श्रद्धांजलि
कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 36 वीं स्मृति दिवस मनाई गई। जिसका अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने किया। सर्वप्रथम नेताओं के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। वहीं पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहे का जयकारा लगाया।