धमतरी: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने EOW के सामने किया सरेंडर, 3 साल से थे फरार
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और कोल लेवी घोटाले के आरोपी धमतरी निवासी रामगोपाल अग्रवाल ने 3 साल बाद सरेंडर किया हैं। रामगोपाल कांग्रेस के छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष थे। बुधवार को उन्होंने रायपुर स्थित EOW के दफ्तर पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल पर राजीव भवन में घोटाले का पैसा मंगवाने का आरोप है।