कैराना: कैराना में पुलिस ने दुकान पर छापेमारी की, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर दुकानदार को किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली पुलिस ने नगर के मुख्य मार्ग पर केनरा बैंक के निकट स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। यहां बाइक लेमिनेशन और नंबर प्लेट का काम किया जाता था। छापेमारी के दौरान दुकान से बुलेट बाइक के 15 नए और पुराने मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए गए। रविवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि दुकानदार तालिब निवासी गांव जहानपुरा को गिरफ्तार किया गया है।