सागर नगर: सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मदिन पर संत निरंकारी मिशन ने लाखा बंजारा झील के घाटों की सफाई की
संत निरंकारी मिशन द्वारा सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में देश भर में 1600 से ज्यादा शहरों में जल स्त्रोतों की सफाई का आयोजन किया गया हे। सागर में निरंकारी मिशन ने अमृत प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के तहत रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सागर की लाखा बंजारा झील के चकराघाट सहित अन्य घाटो की साफ सफाई की।