जशपुर: विश्व योग दिवस पर जशपुर में सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा- 'करें योग, रहें निरोग'
12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। जशपुर जनसम्पर्क