गिर्वा: उदयपुर के विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में बनने वाले अशोक सिंघल भवन का हुआ शिलान्यास, लाखों की लागत से तैयार होगा भवन।
Girwa, Udaipur | Apr 25, 2024 विश्व हिंदू परिषद चितौड़ प्रांत के स्थानीय कार्यालय में मंगलवार को अशोक सिंघल भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। बुधवार को पूज्य संत महामंडलेश्वर हंसाराम महाराज के पवन सानिध्य में शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल गुलाबचंद्र कटारिया, अरविंद सिंगल, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार थे।