गिर्वा: प्रेम प्रसंग की आशंका में युवक से की मारपीट युवक गंभीर घायल, उदयपुर रेफर
Girwa, Udaipur | Apr 23, 2024 फलासिया थाना क्षेत्र के खेराड़ गांव में मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलासिया में उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। मिली जानकारी अनुसार घोड़ीमारी निवासी वालूराम पुत्र खातु डामोर ने पुलिस थाना रिपोर्ट देकर बताया कि खेराड निवासी सीता पत्नी मोतीलाल कसौटा ने गाड़ी का हिसाब करने के लिए बुलवाया और मारपीट की।