गिर्वा: उदयपुर में लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों का किया अधिग्रहण, मतदान दलों को केन्द्रों पर लेकर जाएगे वाहन।
Girwa, Udaipur | Apr 25, 2024 26 अप्रेल को लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाले मतदान के लिए 25 अप्रेल को सुखाडिया विश्वविद्यालय परिसर से मतदान दल रवाना होगें। इन दलों को तय स्थान पर पहुंचाने के लिए बुधवार को वाहनों का अधिग्रहण शुरू हुआ। देर शाम तक सभी वाहन विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच गए। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर परिवहन विभाग ने पूर्व में वाहनों चालकों को नोटिस जारी किए थे।