गिर्वा: उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस की ने ज्वेलर्स के साथ हुई लूट का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार।
Girwa, Udaipur | Apr 22, 2024 उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में ज्वेलर्स के साथ हुई सोने चांदी की लूट का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे लूटे गए सोने—चांंदी के जेवरात बरामद किए। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि 20 अप्रेल को यह घटना हुई थी। उसके बाद चारों को डिटेन कर थाने में पूछताछ की तो चारों ने जुर्म करना कबूल किया।