परिहार: परिहार प्रखंड के बराही में बिजली संकट को लेकर SH-87 जाम, सड़क पर जलाए टायर
सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बिजली की घोर किल्लत से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा! परिहार के बराही गांव में नियमित बिजली न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क, यानी स्टेट हाईवे 87 (SH-87) को पूरी तरह जाम कर दिया है।