सुल्तानपुर: राजपूताना फाउंडेशन के संरक्षक ने दी प्रतिक्रिया, विजय नारायण हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से नहीं संतुष्ट
नगर के दरियापुर में हुए विजय नारायण सिंह हत्याकांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजपूताना फाउंडेशन के संरक्षक अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने कहा है कि अभी तक केवल एक शूटर गिरफ्तार हुआ जो एक मोहरा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में पुलिस की कार्रवाई से हम लोग संतुष्ट नहीं हैं। इस घटना के पीछे बड़ा माफिया जो भी है वो कानून से बड़ा नहीं है।