राठ: अवैध लकड़ी कटान पर नहीं लग रहा अंकुश, माफियाओं द्वारा क्षेत्र के जंगल का किया जा रहा है खात्मा, सैना रोड पर लगा डंप
Rath, Hamirpur | Jun 10, 2026 राठ क्षेत्र में लकड़ी और वन माफिया फिर से सक्रिय हो गये हैं। बता दें कि राठ क्षेत्र में लकड़ी माफिया पुनः सक्रिय होकर पेड़ों की कटान के काले कारोबार को अंजाम देने में लग गए हैं। इन दिनों संबंधित विभाग की मिलीभगत से राठ, मुस्करा, मझगवाँ और सरीला क्षेत्र में लकड़ी और वन माफियाओं के द्वारा धड़ल्ले से पेड़ों की अवैध कटान कराई जा रही है।