TET Paper Leak Case Mein Bada Mod! 12 Aaropi Dobara Police Custody Mein, Ho Sakte Hain Bade Khulase
भिवंडी से बड़ी खबर सामने आ रही है।
महाराष्ट्र समेत पूरे देश में सनसनी मचा देने वाले टीईटी पेपर लीक मामले में अब जांच और तेज हो गई है।
भिवंडी की प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने न्यायिक हिरासत में मौजूद 12 आरोपियों को फिर से 3 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस की ओर से सभी आरोपियों से एक साथ पूछताछ की मांग की गई थी, ताकि मामले में मुख्य आरोपियों और उनके साथियों से आमने-सामने पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
इस मामले में मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता और उसके साथी इंद्रजीत सिंह उर्फ पिकू को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, बिजेंद्र गुप्ता के एक अन्य साथी सोनुकुमार ने 28 जुलाई को अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया था।
पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों के सामने आने के बाद अब उनकी संयुक्त पूछताछ से पेपर लीक मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
अब सवाल यही है कि इस पूछताछ में टीईटी प�