ACB Ka Bada Action! 45 Lakh Ki Rishwat Lete Social Forestry Officer Rangey Haath Giraftar
बीड
महाराष्ट्र के बीड जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। सामाजिक वनीकरण विभाग के एक अधिकारी को 45 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह बीड जिले के हाल के वर्षों के सबसे बड़े रिश्वत कांडों में से एक है।
बीड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामाजिक वनीकरण अधिकारी श्रीनिवास लखमवाड को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वर्ष 2025-26 की वृक्षारोपण योजनाओं के बिल पास करने, कर्मचारियों के बकाया वेतन जारी कराने और निलंबन की कार्रवाई वापस लेने के बदले उन्होंने 45 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने 29 जुलाई को संभाजीनगर एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की