खैरथल: एसडीएम ने अलिबक्स पेनारोमा का किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर नगर पालिका को लगाई फटकार
एसडीएम सृष्टि जैन ने अलीबग्स पैनोरमा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैनोरमा परिसर और उसके आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के समय पैनोरमा परिसर के बाहर कचरे का ढेर पाया गया और साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।