चकाई: बामदाह मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Chakai, Jamui | Apr 17, 2026 चकाई-जमुई मुख्य मार्ग एनएच-333 पर बामदह मोड़ के समीप शुक्रवार को एक बजे एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह पंचायत अंतर्गत कुड़वा गांव निवासी सॉऊल टुडू के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा।