मोदनगंज एवं हुलासगंज के कई इलाकों में एलटीएफ के टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर 10 लीटर देसी शराब समेत 1500 लीटर से ज्यादा अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया। इस सिलसिले में जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि होली पर को लेकर इलाके में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।