ग्वालियर गिर्द: खाली प्लॉट पर जुआ खेल रहे 8 युवक ₹1 लाख से ज्यादा नकदी के साथ गिरफ्तार
सिरोल पुलिस ने गोल्डन लोटस मैरिज गार्डन के पास सचिन तेंदुलकर मार्ग पर एक प्लॉट पर हार जीत का दांव लगाते 8 लोगों को शनिवार शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ताश की गड्ड़ी और 1 लाख से ज्यादा की नगदी बरामद की है। दरअसल सिरोल पुलिस को सूचना मिली थी कि अजीत ड्राई क्लीनिंग की दुकान के पीछे खाली पडी जमीन पर कुछ लोग फड लगाकर जुआ खेल रहे है।