इटावा: सिरसागंज इलाके में महिला को घर की सफाई करते समय सांप ने डंसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jul 15, 2024 सिरसागंज इलाके में महिला को घर की सफाई करते वक़्त सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है। मामला सिरसागंज इलाके के ढकपुरा का है। महिला रामसीता घर में सफाई कर रही थीं तभी तख्त के नीचे रखे आलूओं को निकालते समय उसमें बैठे सांप ने महिला को काट लिया, जिसके चलते परिजन महिला को मोतीझील जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज़ जारी है।