इटावा: सदर इलाके के पीपल अड्डा में केस वापस ना लेने पर महिला को मारपीट कर घायल किया, महिला ने लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Jul 15, 2024 सदर इलाके के पीपल अड्डा में केस वापस लेने को लेकर बहु के भाई ने महिला को मारपीट कर घायल किया। मामले में घायल महिला ने बताया कि घटिया अजमत अली की रहने वाली महिला रेहाना ने आरोप लगाया कि देवर की तबियत खराब होने पर उसको देखने के लिए गई थी तभी बहु के भाई ने मारपीट कर दी, महिला का पुलिस ने मेडिकल कराया और जांच में जुट गई है।