धार: तिरला: शक्ति केंद्र प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने एसआईआर सर्वे का जायजा लिया
Dhar, Dhar | Nov 24, 2025 तिरला में एसआईआर सर्वे का जायजा: शक्ति केंद्र प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने किया दौरा।भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र तिरला के प्रभारी नेता ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले बूथ 15, 16, 17 और 18 का दौरा कर एसआईआर सर्वे की प्रगति का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पाटीदार भी मौजूद रहे।