धार के मलगांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह खंडहर में बदल चुका है।जर्जर हालत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि बच्चों की कक्षाएं अब गांव के ही एक किराए के मकान में लगाई जा रही हैं। ग्रामीण मदन दास ने रविवार शाम 4:00 बजे मीडिया को जानकारी देते बताया कि गांव के लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की।