तारानगर: तारानगर में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत कार्य करने वाले प्रगणक को किया सम्मानित
तारानगर उपखंड अधिकारी सुश्री प्रियंका कडेला की अध्यक्षता में नगरपालिका सभागार मकान सूचीकरण व मकान जनगणना के प्रथम चरण के सफल संचालन के लिए सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक हुई जिसमें नगर चार्ज जनगणना अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का समयबद्ध निस्तारण कार्यालय द्वारा किया जाएगा। प्रगणकों को सम्मनित भी किया।