जगदीशपुर: विक्रमशिला सेतु पर सरकार सक्रिय, 10-15 दिनों में हल्के वाहनों की आवाजाही की उम्मीद
भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर उत्पन्न संकट को दूर करने के लिए बिहार सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। गुरुवार को पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने विभागीय अधिकारियों के साथ सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का पैदल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिए।