जांजगीर: जिला अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ नहीं होने से मरीज परेशान, शीघ्र नियुक्ति की मांग
जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल जांजगीर की ओपीडी क्रमांक 20 में मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण कई मरीजों को बिना इलाज वापस लौटना पड़ रहा है।