शाहजहांपुर: कलान के रूकनपुर गांव में अज्ञात कारणों से किशोरी ने आग लगाकर किया आत्मदाह, मंगलवार को शव का हुआ पोस्टमार्टम
थाना कलान के रूकनपुर गांव निवासी गंगाराम की 15 साल की बेटी ने देर रात कमरे में खुद के उपर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। आग लगने से किशोरी की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने बताया कि घर में कोई विवाद नही था। उसने आग क्यों लगाई। इसकी जानकारी नही है।