चकिया: सिकन्दरपुर मोड़ से हत्या के प्रयास के 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
चकिया में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 3 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिकन्दरपुर मोड़ से की गई। रविवार शाम 06 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की 16 अप्रैल की रात जलालपुर गांव निवासी संतोष बिन्द के साथ मजदूरी के पैसे के विवाद में लालचन्द, सरोज और पांचू ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की थी, पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।