पटना ग्रामीण: चिराग पासवान की मां को गाली देने का मामला पहुंचा चुनाव आयोग, एनडीए की महिला नेत्रियों ने RJD पर कार्रवाई की मांग की
जमुई की एक सभा में चिराग पासवान की मां को गाली देने का मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है. एनडीए के घटक दलों के महिला नेत्रियों ने सचिवालय स्थित चुनाव आयोग में शिकायत का ज्ञापन सौंपा. पूर्व विधायक भाजपा प्रवक्ता उषा विद्यार्थी के नेतृत्व में पहुंची नेत्रियों ने तेजस्वी के सभा में चिराग पासवान की मां को गाली देने के खिलाफ कार्रवाई की मांग आयोग से की है.