लुणी: बोरोनाडा में जलदाय विभाग ने पकड़े अवैध पानी के टैंकर, सहायक अभियंता ने दी जानकारी
Luni, Jodhpur | Apr 27, 2025 जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र स्थित बोरोनाडा में जलदाय विभाग ने अवैध पानी के टैंकरों को रविवार को जब्त किए।सहायक अभियंता डोली नरेंद्र पाल सिंह ने शाम सात बजे बताया कि,लूणी के उपखंड अधिकारी पुखराज कसोटिया के निर्देशानुसार अवैध पानी के ट्रैकरों को जब्त करने के लिए टीम का गठन किया गया जिसमें तहसीलदार,विकास अधिकारी एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया।