हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या नगर एफ -सेक्टर में झगड़े के बाद चार बेटियों सहित महिला ने लगाई आग, दमकलों ने पाया आग पर काबू
Huzur, Bhopal | May 7, 2024 भोपाल के अयोध्या नगर थाने से कुछ दूर एफ-सेक्टर अयोध्या नगर में आज एक महिला ने अपनी चार बेटियों के साथ खुद को कमरे में बंद कर आत्मदाह का प्रयास किया। कमरे को अंदर लॉक करने के बाद चारों बेटियों को अपने साथ बिठाकर महिला ने आग लगा ली थी। घटना के समय महिला का पति घर के नीचे वाले हिस्से में सो रहा था। धुआँ उठता देखा उसने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी|