हुज़ूर: भोपाल थर्ड फेज की वोटिंग के बीच अंतिम चरण की तैयारी,चले बूथ की ओर कैंपेन से बढ़ाएंगे वोटिंग प्रतिशत
Huzur, Bhopal | May 7, 2024 तीसरे चरण की वोटिंग के बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चौथे चरण में मतदान वाले लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में चलें बूथ की ओर अभियान शुरू किया है। इन क्षेत्रो के सभी मतदान केन्द्रों में मंगलवार 7 मई से चलें बूथ की ओर अभियान प्रारंभ हो गया है। इन सीट वाले क्षेत्रों में चलें बूथ की ओर अभियान की व्यापक स्तर पर मॉनीटरिंग की जायेगी।