हरदोई: लोनार क्षेत्र के गदाईपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 5 लोग हुए घायल
Hardoi, Hardoi | Aug 12, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के गदाईपुर मोड के पास एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए जिनको एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन ले जाया गया।जंहा पर दो लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हरदोई के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।