हरदोई: SP ने बेहटा गोकुल पर तैनात आरक्षी विश्वेन्द्र प्रताप सिंह को निलंबित किया, सकाहा मेला में लगी ड्यूटी से गायब थे
Hardoi, Hardoi | Aug 12, 2024 थाना बेहटा गोकुल पर तैनात आरक्षी विश्वेन्द्र प्रताप सिंह 9 अगस्त को सकाहा मेला में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर मौजूद न मिलने के संबंध में प्रभारी निरीक्षक बेहटा गोकुल की रिपोर्ट के आधार पर एसपी श्री जादौन द्वारा आरक्षी विश्वेन्द्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है । प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी बिलग्राम को दी है।