भोगनीपुर: अहरौली शेख के निकट झांसी कानपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
भोगनीपुर थाना के अहरौली शेख गांव के निकट शुक्रवार रात करीब 9 बजे कलझांसी कानपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार थाना देवराहट के पनियामऊ के अनुपम 32 की मौत हो गई। वहीं साथी हेमंत घायल हो गया। घायल को सीएचसी पुखरायां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।