गुरारू: सरकारी कुएं में गिरे दो बैल, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से निकाला बाहर
Guraru, Gaya | Oct 23, 2026 बहेरा गांव में शुक्रवार सुबह राजकीय विद्यालय के पास स्थित सरकारी कुएं में दो बैल गिर गए। बंदौल निवासी किसान महेश यादव खेत जोतने ले जा रहे थे, तभी अचानक बैल भड़क कर कुएं में कूद गए। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत से रस्सी और बांस-बल्ली के सहारे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी मवेशी इस कुएं में गिर चुके हैं।