बांधवगढ़: खलेसर रोड पर पुरानी रंजिश में विवाद, गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज
उमरिया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खलेसर रोड कैम्प इलाके में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शासकीय हर्रागोदाम स्कूल के पास रोहित विश्वकर्मा और राहुल विश्वकर्मा के साथ परमानन्द विश्वकर्मा एवं प्रकाश विश्वकर्मा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज ।