जमुई: गुगुलडीह मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 22, 2025 बरहट प्रखंड के गुगुलडीह मोड़ के पास मंगलवार की शाम 4 बजे के करीब बाइक दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान खैरा प्रखंड के नौडीहा निवासी सुबोध मांझी का पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गई।