शराब पार्टी के लिए पैसे न देने पर रुपये छीनकर बदमाशों ने दो लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी। सुरेश चंद मीना ने बताया कि मैं अपनी स्कार्पियो से रात को अपने साथी हरकेश यादव को उसके गांव सुनारी छोड़ने जा रहा था, तभी बोलेरो पर सवार बदमाशों ने शराब पार्टी के लिए पैसे न देने पर मेरे साथ मारपीट की।