बजरिया स्थित आचार्य मेमोरियल हॉस्पिटल में शनिवार को रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। हॉस्पिटल निदेशक रमाकांत शर्मा एवं डॉ. राजीव शर्मा ने बताया की शिविर प्रातः10 बजे प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल सक्सेना ने किया। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और रक्तदान करने वालों को स्मृति चिह्न दिए गए।