सवाई माधोपुर: अवैध देसी शराब के 55 पव्वे कुंडेरा बस स्टैंड रणथंबोर रोड से कोतवाली पुलिस ने किए जब्त, आरोपी को किया गिरफ्तार
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुंडेरा बस स्टैंड रणथंबोर रोड पर कोतवाली पुलिस मुखबिर की सूचना पर पहुंची । यहां पर एक व्यक्ति जटाशंकर महादेव मंदिर रेलवे कॉलोनी में एक सफेद कट्टे में अवैध देसी शराब के पव्वे रखकर बेच रहा था जिसको कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर 55 पव्वे जब्त कर लिए। व्यक्ति की पहचान महावीर पुत्र गुलाब रेगर निवासी रेलवे कॉलोनी के रूप में हुई है ।