बेगुं: पारसोली थाना क्षेत्र में घर में सो रही महिलाओं के कानों पर ब्लेड से कट लगाकर अज्ञात चोरों ने टॉप्स चुराए
पारसोली थाना क्षेत्र के दो गांव में घर में सो रही महिलाओं के कानों पर ब्लेड से कट लगाकर अज्ञात चोर सोने और चांदी के टॉप्स चुरा कर ले गए शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी। गुरुवार की मध्य रात्रि को डेकडी खेड़ा और सुल्तानपुर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। डेकडी खेड़ा में मंदिर पर लगे हुए चांदी को छात्र को भी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची।