हाथरस: गांव भीलोकरी के पास घर जा रहे बाइक सवार को दबंगों ने लोहे की रॉड एवं लात घूसे से पीट कर किया घायल, वीडियो हुआ वायरल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव भीलोकरी के पास का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है! जिसमें घर जा रहे बाइक सवार को दबंगों ने लोहे की रोड एवं लात घूसे से मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए! बीच सड़क पर घायल को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है !