हाथरस: चामण गेट चौराहा के पास सब्जी मंडी में ई रिक्शा चालक के साथ कुछ लोगों ने जमकर की मारपीट, कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के चामण गेट चौराहे के पास सब्जी मंडी में 1 ई रिक्शा चालक के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में ई रिक्शा चालक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायल ई रिक्शा चालक ने बताया कि मामूली बात विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।