मखदुमपुर: परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर टेहटा में टोटो के नंबर प्लेट की हुई जांच, कई पर जुर्माना
जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद के निर्देश पर मंगलवार के दिन 2 बजे टेहटा–सुमेरा रोड पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे टोटो के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व परिवहन अवर निरीक्षक शंकर कुमार ने किया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में टोटो वाहन की जांच की।