कठूमर: अलवर: पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, 1.45 लाख किसानों को मिला 29 करोड़ से अधिक का लाभ
Kathumar, Alwar | Jun 20, 2026 अलवर। मिनी सचिवालय के वीसी कक्ष में पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से किस्त जारी की। जिले के 1 लाख 45 हजार 114 किसानों के खातों में डीबीटी से 29 करोड़ रुपये से अधिक राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की है।