कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदी गांव में किराना दुकान पर चोरी का आरोप लगाकर 12 वर्षीय किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला शुक्रवार दोपहर 12बजे सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान चांदी गांव निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र रॉकी कुमार (12) के रूप में हुआ।