बाह: 10 साल से निर्माणाधीन अटेर-चंबल पुल में चालू होने से पहले पड़ी दरारें
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला बाह क्षेत्र के अटेर-चंबल पुल पिछले 10 वर्षों से निर्माणाधीन है, लेकिन अभी तक इसे यातायात के लिए शुरू नहीं किया गया। पुल के चालू होने से पहले ही उस पर कई जगह दरारें और गड्ढे दिखाई देने लगे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और दरारों को भरवाकर मरम्मत करा दी गई। हालां