ईसागढ़: कुलवार गांव से 38 वर्षीय व्यक्ति लापता, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
कुलवार गांव से एक 38 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर निवासी सावित्री बाई उम्र 30 वर्ष ने सोमवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके 38 वर्षीय पति विजय आदिवासी कुलवार गांव से बिना बताये कहीं चले गए हैं जो बापस लौट कर नहीं आये |