गुना नगर: गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई लोगों से मुलाकात कर लिए शिकायती आवेदन
गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 27 जून दोपहर को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। लोगों की समस्याएं सुनी मुलाकात कर समस्याओं को जाना शिकायती आवेदन लिए और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। बता दें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गृह लोकसभा क्षेत्र गुना में 27 जून को तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।